Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Translate

काजू कतली रेसिपी | काजू कतली बनाने का आसान तरीका | kaju katli recipe | How to make kaju katli in Hindi

काजू कतली रेसिपी | Kaju katli recipe | kaju katli in Hindi


Kaju katli recipe |How to make kaju katli in Hindi
Kaju katli recipe 


Deepawali  या त्योहारों की यह प्रसिद्ध मिठाई काजू कतली खास तौर पर यह है काजू और चीनी बेसड  रेसिपी है जो भारत में बहुत प्रचलित और पसंद   की जाने वाली स्वीट है । थोड़ी सावधानी बरतकर हम इसे घर में ही हलवाई या रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं । क्योंकि यह ड्राई फ्रूट बेसड  है इसलिए यह स्वाद और अंदाज मे अन्य रेसिपी से बेहतर मानी जाती है ।  
काजू कतली मीठा खाने वालों के लिए एक पसंदीदा मिठाईयों में से एक है ।  इसे बनाने के लिए यदि थोड़ी सावधानी से बनाया जाए तो इसे बहुत ही सरल तरीके से हलवाई  या रेस्टोरेंट   जैसा बनाई जा सकती है ।  वैसे काजू कतली एक प्रमुख भारतीय मिठाई में शामिल है जो काजू (काजू बादाम) की पुल्प के आधार पर बनती है । यह एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है जो विशेष अवसरों पर, जैसे कि शादी, त्यौहार या समारोह, में परोसी जाती है ।  काजू कतली को आमतौर पर दांतों में घुल जाने वाली मिठाई के रूप में परोसा जाता है, जो इसे आसानी से चबाया जा सकता है ।
काजू कतली का स्वाद मीठा होता है और थोड़ी सी क्रिमी और नरम होती है। यह काजू (काजू बादाम) की टेक्सचर और मक्खनी हलवाई जैसी होती है, जो इसे खास बनाती है । धूप या ठंडी जगह पर रखी गई काजू कतली एक समय के बाद थोड़ी सी कठोर हो सकती है, लेकिन उसका स्वाद फिर भी मिठा रहता है। काजू कतली में काजू के टुकड़े देखने को मिलते हैं जो इसे एक आकर्षक और स्वादिष्ट बनाते हैं  तो यहां हम सीखेंगे काजू कतली को  बनाने का आसान तरीका इसे अपने किचन में कैसे रेस्टोरेंटे  या ढाबा जैसा तैयार करें ।




काजू कतली बनाने की सामग्री : 


काजू‌               --     2/3   कप

दूध पाउडर       --     1      कप

चीनी               --     2      कप

थोड़ा सा घी     --      चिकनाई के लिए





रेसिपी बनाने की  विधि | How to make Kaju katli recipe :


Kaju katli recipe | How to make kaju katli in Hindi
सामग्री 


काजू कतली स्वीट तैयार करने के लिए, काजू को मिक्सर में बारीक, स्मूद पाउडर बनाने के लिए अच्छी तरह से ग्राइंड करे । एक बड़े से किसी नॉन-स्टिक कढ़ाई में लगभग डेढ़ कप पानी और चीनी डालें , अच्छी तरह मिलाएँ तथा मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए चीनी घुल जाने और एक तार की चाशनी बनाने तक पकाएं (लगभग 10  मिनट के लिए ।  अब  काजू के पाउडर और दूध के पाउडर को किसी कटोरे  या बर्तन  में डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और उसे  रख दें। 
अब चूल्हे पर आंच को मध्यम कर दें और  काजू-दूध  पाउडर  का मिक्स किया हुआ भी उसमे डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएँ तथा लगातार हिलाते हुए लगभग पांच मिनट  तक पकाएँ । और अब आंच बंद कर दें और काजू के मिक्सर को किसी प्लेट में डालें और कुछ समय  के लिए पूरी तरह ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।  ठंडा होने के बाद, काजू के मिक्सर को किसी चम्मच की मदद से प्लेट से निकाल लें और इसे चिकने आटे में गूंध लें । अब आटे को दो तीन  बराबर भागों में बांट लें  और एक तरफ रखें दें ।  अब किसी बड़े बर्तन में पीछे की तरफ और बेलन को थोड़े पिघले घी के साथ चिकना करें।
आटे के एक भाग को घी लगी थाली पर रखें, इसे चपटा करें और बेलन का उपयोग करते हुए 225 मि. मी. ( 8/9 ) व्यास के गोल में रोल करें। बेलते समय बीच-बीच में गोल को उठाएं, ताकि आटा थाली पर चिपक न जाये । 
अब इसे हीरे के आकार के डिजाइनिग  टुकड़ों में काटें और  इसे थाली से निकालें । तथा अब यहां आपका काजू कतली स्वीट बनकर पूरी तरह से तैयार है तथा आप इसको खाने के लिए सर्व  करें  ।।






पोषक तत्व प्रति 100 ग्राम :


प्रोटीन                     17    ग्राम 

कार्बोहाइड्रेट             54    ग्राम

वसा                        31   ग्राम

फाइबर                    1     ग्राम

आक्सीडेंट                0.5  ग्राम

आयरन                    2     मिग्रा

कैल्शियम                45    मिग्रा

मैग्नीशियम             160   मिग्रा

फॉस्फोरस।             500   मिग्रा

विटामिन बी1          0.2     मिग्रा    (थियामिन)

विटामिन बी2          0.2     मिग्रा   (रिबोफ्लेविन)

विटामिन बी3          1        मिग्रा    ( नियोमिन)

विटामिन बी6         0.2      मिग्रा    (पायरिडोक्सिन)

विटामिन ई             0.4      मिग्रा






                            ★★★★★★★★★   



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.