Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Translate

राज कचौरी रेसिपी | Raj Kachori | Raj Kachori recipe in Hindi

राज कचौरी रेसिपी | Raj Kachori | Raj Kachori recipe in Hindi 


राज कचौरी रेसिपी | Raj Kachori | Raj Kachori recipe in Hindi
राज कचौरी 

Raj kachori राज कचौरी का  स्वाद वैसे पूरे भारत में मशहूर है । किंतु आप इसे स्ट्रीट फूड कह सकते हैं क्योंकि लोग घर में कम और बाजार में  जाकर इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं । आजकल इसे पसंद किए जाने का आलम यह है कि यह मिठाई या रेस्टोरेंट के लगभग हर  दुकान पर बड़े शौक से खाने को मिल जाएगी ।  राज कचोरी के स्वाद का मुख्य कारण है हरी चटनी और खट्टी चटनी के साथ दही , भुजिया पापड़ी और भल्ला  डालकर इसको तैयार किया जाता है । जिससे इसका स्वाद  लाजवाब और चटक हो जाता है । राज कचोरी की यह खट्टी मीठी चटनी वाला व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक समान रूप से पसंद किया जाता है । राज कचोरी एक प्रकार की पाक वस्तु है जो भारतीय व्यंजन है । यह एक प्रकार का फ्राइड ब्रेड है जो गहरी तली हुई होती है और उसमें मसालेदार और टिक्का दानेदार मिक्स भरा गया होता है। राज कचोरी को सामान्यतया चाट या स्नैक्स के रूप में खाया जाता है और इसे धनिया-पुदीना चटनी और टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है। राज कचोरी भारत के राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में प्रसिद्ध है। यह एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जो लोगों को अपनी चटपटी और मसालेदार रुचियों के लिए आकर्षित करता है । यह एक प्रकार का पानी पूरी है जिसमें घर्मित और कुरकुरे कचोरी को भरा जाता है, और फिर उसे चटनी, रगड़ और धनिया-पुदीने के चटपटे चटनी या मसाला धनिया-पुदीने की चटनी के साथ सजाया जाता है।
राज कचोरी बनाने के लिए सामान्यतः मैदा, सूजी, या बेसन के आटे को घी या तेल के साथ गूंथ कर गोल रोटी के आकार में बनाया जाता है और फिर उसमें विभिन्न मसाले डाले जाते हैं, जैसे कि धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और हींग। इसके बाद कचोरी को गरम तेल में तला जाता है जो इसे एक नैदानिक रूप देता है । राज कचोरी का स्वादिष्ट टोपिंग चटनी, धनिया-पुदीने की चटनी, रगड़ और धनिया-पुदीने की मसाला द्वारा बढ़ाया जाता है, जो इसे एक लजीज़ स्नैक बनाता है ।
राज कचोरी  को स्नैक्स या  कचोरी में राजा के रूप में जाना जाता  हैं । आइए जानते हैं   Healthy food care  की विधि द्वारा इसे कैसे तैयार किया जाए ।  





आटे की सामग्री :


मैदा            200   ग्राम

रवा             400   ग्राम

हल्दी पा.     1       चम्मच 


( आधा चम्मच सोडा और नमक स्वादानुसार )  



राज कचौरी  कैसे तैयार करें  :


राज कचौरी बनाने के लिए किसी बर्तन में सबसे पहले मैदा ले इसके बाद उसमें सूजी या रवा के साथ स्वादानुसार नमक और बेकिंग सोडा तथा एक चम्मच घी का डालकर अच्छी तरह मिक्स करके उसे आटे की तरह गूंथ लें ।  आप कढ़ाई में तेल डालकर इसे गर्म करें और आटे की लोई काटकर गोल बनाकर सूखे आटे में लपेट कर बेलन से  बेल लीजिए और गर्म तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल ले । यहां तक तो आपकी बेसिक रूप से राज कचौरी बनकर तैयार हो गई लेकिन बाकी सामग्री के लिए नीचे देखें ।


Raj Kachori | Raj Kachori recipe in Hindi
Raj Kachori





राज कचोरी में भरने की सामग्री :


दही             200  ग्राम 

अनार दाना   100  ग्राम 

नमकीन       100  ग्राम  खट्टी मीठी

तेल              50   ग्राम 

बूंदी              50   ग्राम 

आलू             दो,  उबला और  क्यूब में कटा हुआ  2 या 3

प्याज            एक, बारीक कटी हुई

हरी मिर्च        चार, बारिक कटी हुई

चना              100  ग्राम   उबला हुआ

काली मिर्च     एक चम्मच पावडर में 

हरी धनिया     बारीक कटी हुई

सेब               क्यूब में कटा हुआ


तीखी तड़के वाली चटनी , हरी चटनी , चाट मसाला तथा  इमली की चटनी को पहले से ही तैयार करके रखें  और थोड़ा नमक या काला नमक स्वादानुसार एवं थोड़ी मात्रा में नीबू का रस या इमली पानी रूह अफजा अंत में सजाने के लिए ।


राज कचौरी  कैसे बनाएं :


Healthy food   के  अनुसार  राज कचोरी बनाने के लिए  सबसे पहले उबले हुए  आलू का छिलका हटा कर अपने पसंद के आकार में छोटे टुकड़ो में काट लीजिए ।  और पहले से बनाकर  तैयार  करके  रखी  हुई  कचौरी को बीच में गोलगप्पे की तरह छेद करें  ताकि इसके अंदर  भरने वाली  पहले से तैयार की गयी  सामग्री  भरी जा सकें । अब कचौरी को एक प्लेट में रखें तथा  इसके अन्दर पहले दही वड़ा के छोटे टुकड़े करके डालें उसके बाद सभी तैयार सामग्री जैसे -- पापड़ी ,  काबुल चना , नमक , आलू ,  बूंदी ,  लाल मिर्च पाउडर , हरी चटनी ,  चाट मसाला, दही , मिठी चटनी , सेव , अनार दाने , धनिया पत्ता और अन्य कोई बची हुई सामग्री को  इस तरह एक के बाद एक करके डालें ।  और  अंततः लीजिए अब  बनकर तैयार  है आपकी राज कचौरी ।  अब इसे खाने के लिए प्लेट में परोसे यानि सर्व करें  और राज कचोरी के  स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजन का खाने का आनंद लें  ।। 


राज कचौरी में मौजूद पोषक तत्व | प्रति 100 ग्राम :

कैलोरी            :   350 कैलोरी
प्रोटीन             :   8    ग्राम
कार्बोहाइड्रेट    :   40  ग्राम
फैट                 :   20  ग्राम
फाइबर            :   4    ग्राम
विटामिन ए      :   4     % 
विटामिन सी    :    0    %
कैल्शियम       :    6    % 
आयरन           :    9    %

इन तत्वों की मात्रा भिन्न-भिन्न प्रकार की राज कचौरी पर विभिन्न भी हो सकती है,  जैसे कि आलू की सब्जी कचौरी ,  मिर्ची की सब्जी कचौरी आदि में ।







                               ****************


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.