Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Translate

Chicken curry recipe | ट्राई करें चिकन करी अपने घर पर एकदम नये तरीके से लाजवाब स्वाद से भरपूर | How to make chicken curry recipe

मांसाहार भोजन (Non-vag.)

Chicken curry recipe | ट्राई करें  चिकन करी अपने घर पर एकदम नये तरीके से लाजवाब स्वाद से भरपूर | How to make chicken curry recipe 

                       

अवध के गलौटी kakari kabab,  dumb pust, दिल्ली का इष्टू और पसंदे और hyderabadi biryani  हलीम और dalya gost, chicken curry कहीं संगीत से कम दिलकश नही
तैयार चिकन करी 


एक आम कहावत है - "मांस बिना सब घास रसोई" शरीर में बढ़िया ऊर्जा और ताकत बनी रहने के लिए लोग नानवेज को सेहत मंदी के लिए प्रयोग करते आ रहे हैं ।  हरी सब्जियों  से लेकर दूध, घी ,फल , गुड - तिल और ड्राई फूड का इस्तेमाल करते हैं । किंतु हर मौसम में नॉनवेज के अपने ही स्वाद और फायदे हैं ।     

चिकन करी एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है जो चिकन मांस को स्पाइसी मसालेदार करी सौस में पकाकर बनाया जाता है। यह एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है जो भारतीय खाने की परम्परा का हिस्सा है, खासकर दक्षिण भारतीय रसोई में यह बहुत ही प्रचलित है ।  चिकन करी की प्राथमिक सामग्री चिकन मांस होती है, जो छोटे टुकड़ों में कटा हुआ होता है। इसे ताजा मसालों से सजाया जाता है जैसे कि लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाले और नारियल का दूध। चिकन करी को आमतौर पर ताजा धनिये और पुदीने के पत्तों से सजाया जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं । चिकन करी का स्वाद तीखा, मसालेदार, और थोड़ी सी मिठास से भरपूर होता है। इसका मसालेदार ग्रेवी आमतौर पर धनिया-पुदीने के ताजे पत्तों द्वारा ताजगी देता है। इसमें नारियल का दूध मसाले को नरम और स्वादिष्ट बनाता है, जो चिकन के साथ बहुत अच्छी तरह मिल जाता है ।  मसालेदार रोगन जोश और गाढ़ी ग्रेवी के साथ परोसा जाता है। इसमें धनिये, पुदीने, हरी मिर्च और नींबू के रस की टिप्पणी से और भी ताजगी आती है ।  चिकन करी को आमतौर पर चावल, रोटी, नान या परांठा के साथ परोसा जाता है।  यह एक पूरा भोजन हो सकता है या फिर एक भोज के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है ।  चिकन  करी अनेक विभिन्न रूपों में बनाई जा सकती है, जैसे कि मुर्ग मसाला करी, बटर चिकन करी, मुर्ग टिक्का मसाला करी और धनिया-पुदीने वाली मुर्ग करी आदि। हर एक रेसिपी में थोड़ा अलग स्वाद और विचारशीलता होती है, लेकिन स्वादिष्ट मसालों और मीठे नारियल के योग्य संयोजन से चिकन करी एक लाजवाब व्यंजन बनती है।

चिकन करी एक भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो भारतीय खाने की विविधता और स्वाद को दर्शाता है। इसकी ग्रेवी, मसालेदार फ्लेवर और थोड़ी सी मिठास इसे एक पसंदीदा व्यंजन बनाते हैं जिसे लोग आसानी से आनंद लेकर परिवार सहित खा सकते हैं ।     


कच्चा चिकन


आदि काल से ही मानव मांस पर निर्भर रहा है। भोजन की अज्ञानता और अभाव के कारण वह अपने प्रारंभिक दिनों से ही मांस भक्षी रहा है। जैसे-जैसे समय व्यतीत होता गया, हमारे मांस खाने का तरीका भी बदलते हुए अब स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों में परिवर्तित होता गया ।

अवध के गलौटी काकरी कबाब, दम पुष्त , दिल्ली का इष्टू और पसंदे और हैदराबाद की बिरयानी तक हलीम और दाल्या गोस्त इन जगहों की देखने लायक इमारतें , संगीत अथवा साहित्य से कम दिलकश नहीं है। मांस दुनिया के सभी समुदायों का बराबर पसंद भोजन है । 


Also read : बटर चिकन को आसानी से घर पर कैसे बनाएं | Butter chicken recipe | How to make butter chicken easily in Hindi 



          चिकन रेसिपीज्


कच्चा चिकन


नॉनवेज रेसिपी में चिकन लगभग हर घर में पहली पसंद के रूप में लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपको हाई प्रोटीन से लेकर ढेर सारी मिनरल्स विटामिंस मिलती है।

इसमें हमें सिर्फ अधिक इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत होती है ।

हम यहां अपने किचन रेसिपी श्रृंखला के अंतर्गत नानवेज रेसिपी में ऐसे ही नॉनवेज से संबंधित कुछ घरेलू उपयोगी व्यंजन के बारे में क्रमश: बताने जा रहे हैं।


Also read : Chilli Chicken की स्वादिष्ट रेसिपी घर पर कैसे बनायें | Chilli Chicken recipe in Hindi 

      

  चिकन करी


    ( सामग्री मात्रा /500 ग्राम)


  तड़का के लिए :

                      तेल    :    100  gm

                    प्याज   :         1  Pcs

            जीरा साबुत   :        1  Spn

                 तेजपत्ता    :        5  Pcs

         छोटी इलायची   :        2  Pcs

            बड़ी इलायच   :       1  Pcs


           ( दोनों इलायची कुटी हुई हो )


  पेस्ट सामग्री :


           लहसुन  :  50  gm

             प्याज   :  50  gm

           अदरक   :  25  gm

            टमाटर   :  01  Pcs


  मसाला सामग्री :


               चिकन मसाला       :   10  gm

              दालचीनी पाउडर.   :   10  gm

               कालीमिर्च पाउडर  :    1  Spn

               धनिया पाउडर       :    1  Spn

               लालमिर्च पाउडर    :    1  Spn

                हल्दी पाउडर         :    ½  Spn

                जीरा पाउडर         :   ½  Spn

                 लौंग चूरा             :    2   Pcs





( पाउडर मसाले को पहले से ही भिगोकर रखें,  नमक स्वाद अनुसार  तथा एक  चम्मच  दही और थोड़ी सी कटी हुई हरी धनिया तैयार  रखें । )



तैयार की विधि :


सबसे  पहले  कुकर  में  तेल गर्म करें । इसमें चिकन को थोड़ा गर्म पानी में  धोकर डालें ।  और  पांच मिनट  तक फ्राई करके निकाल लें। अब थोड़ा सा कुकर में और तेल डालें, अब  ऊपर दी हुई तड़का  सामग्री  को  इसमें  डाल कर प्याज को सुनहरा ब्राउन  होने  तक  भून लें ।
अब  पेस्ट की  हुई  सामग्री  उसमें  डाल कर तलें ,  एक मिनट चलाने  के बाद  इसमें  पहले से  भीगा कर रखा  हुआ मसाला डालें। मसाले को रवा बनकर तेल छोड़ने तक तलें | और अब चम्मच  भर  दही  और  चुटकी भर  रतनजोत  डालकर  थोड़ा भूनें,  और  ग्रेवी के लिए  लगभग  200 ml  तक पानी डालें,  पानी थोड़ा गर्म होने पर उसमें फ्राई किया  हुआ   चिकन  और नमक  अब  डाल  दें , और  प्रेशर   कुकर   करें |   तथा  पक जाने पर उतार  कर उस पर कटी हुई  धनिया को  बुरक   कर  व्यंजन  को  चावल  के  साथ  परोसे ,  अब  आपका  लजीज चिकन  व्यंजन  तैयार  है । 


चिकन करी पकवान 



व्यंजन विशेष :

किसी  भी  प्रकार  की   मसाला  विशेष  रेसिपी   वेज  या नानवेज  तैयार  करने पर  व्यंजन अनुसार  थोड़ी सी हींग या अजवाइन का इस्तेमाल अवश्य करें ।


Also read : हरी मिर्च चिकन | हरा मुर्ग मसाला | Green peper chicken  | green chilli chicken 





                                 .................





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.